गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की कैडेट आरुषि शर्मा ने SSB में AIR-05 हासिल कर रचा इतिहास

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/04/2026): गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की 31 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट आरुषि शर्मा ने सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) की चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-05 (AIR-05) हासिल की है। यह उपलब्धि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की है। आरुषि का चयन एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम (महिला) के तहत हुआ है, जिसमें देशभर में केवल 5 सीटें निर्धारित थीं। सीमित सीटों के बीच उनका चयन उनकी मेहनत और तैयारी को दर्शाता है।

SSB की पांच दिवसीय चयन प्रक्रिया 25 से 30 दिसंबर 2025 के बीच प्रयागराज में आयोजित की गई थी। इस दौरान मनोवैज्ञानिक परीक्षण, ग्रुप टास्क और व्यक्तिगत साक्षात्कार जैसे विभिन्न चरणों में आरुषि ने बेहतर प्रदर्शन किया।

चयन के बाद अब आरुषि शर्मा को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त होंगी।

आरुषि ने अपनी एनसीसी यात्रा के दौरान सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने आर्मी अटैचमेंट कैंप सहित कई प्रशिक्षण शिविरों में भाग लिया है।

शैक्षणिक रूप से आरुषि ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज़ से बी.ए. (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स (2022–25) में स्नातक किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आरुषि शर्मा को बधाई दी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।