गांधीनगर में सोने की खान’ बनी अमिताभ बच्चन की जमीन, 7 करोड़ का निवेश पहुंचा 210 करोड़ तक

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (30/03/2026): गुजरात के गांधीनगर स्थित शाहपुर गांव, जो आज के समय में गिफ्ट सिटी (GIFT City) के पास तेजी से विकसित हो रहा इलाका है, वहां बॉलीवुड अभिनेता Amitabh Bachchan द्वारा खरीदी गई जमीन अब चर्चा का विषय बन गई है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने करीब 5.72 एकड़ का यह भूखंड खरीदा था। जहां कई वायरल रिपोर्ट्स में इस खरीद को वर्ष 2007 का बताया जाता है, वहीं स्थानीय रिकॉर्ड के अनुसार यह सौदा लगभग 2011 के आसपास करीब 7 करोड़ रुपये में हुआ था।

वर्ष 2026 तक इस जमीन की कीमत बढ़कर लगभग 210 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस तरह यह निवेश करीब 3000 प्रतिशत रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। इस मूल्य वृद्धि की मुख्य वजह गिफ्ट सिटी के रूप में इस क्षेत्र का तेजी से विकास माना जा रहा है, जो अब एक ग्लोबल फाइनेंशियल हब के रूप में उभर रहा है।

अमिताभ बच्चन ने यह जमीन अपने बेटे Abhishek Bachchan को गिफ्ट कर दी है। इसके बाद बच्चन परिवार ने Lotus Developers के साथ एक संयुक्त विकास समझौता किया है, जिसका नेतृत्व आनंद पंडित कर रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट के तहत इस जमीन पर 10 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में एक मिक्स्ड-यूज़ डेवलपमेंट तैयार किया जाएगा। इसमें लग्ज़री रिहायशी अपार्टमेंट, ग्रेड-ए ऑफिस स्पेस और प्रीमियम रिटेल स्पेस शामिल होंगे।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।