दो दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता रोल बॉल लीग 2026 का समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (30 March 2026): गाजियाबाद के कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 28 और 29 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता रोल बॉल लीग 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न अकादमियों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलीट रिचा सूद और रोल बॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। रिचा सूद ने वर्ष 2024 में मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित 36वीं मलेशियन इंटरनेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं धीरेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 2012 में केन्या के नैरोबी में आयोजित रोल बॉल वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस लीग का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा उत्तर प्रदेश रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए मंच प्रदान करना था।

प्रतियोगिता में जिले की रजनीकांत एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, जो प्रज्ञान स्कूल में संचालित होती है, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस टीम के कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि टीम की ओर से तनिष्का तंवर, तन्वी, सुरश्री बनर्जी, पावनी बेलनी, श्रेया भारद्वाज, दक्षा देवल, आरोही चिरानिया और इप्सा ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं दूसरे स्थान पर पवन रोलर स्केटिंग एकेडमी, गाजियाबाद रही, जो कोलंबिया इंस्टीट्यूट में संचालित होती है। टीम के कोच पवन कुमार के अनुसार उनकी टीम में इरा शर्मा, सराय आर्य, नियति सिंह, धृतिका भारद्वाज और अनिक जैन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इसके अलावा तीसरे स्थान पर जीएन रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी, गौतम बुद्ध नगर रही, जो पथिक सिंह स्टेडियम में संचालित है। इस टीम के कोच चरण सिंह ने बताया कि टीम में मायरा सिंह, नीति पंत, सारा सिंह, सुरभि प्रिय, अक्षिता द्विवेदी, डिजा नरूला, गौरिता गुप्ता और आराध्य सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

समापन अवसर पर जिला रोल बॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगिर और सचिव रविकांत ठाकुर ने सभी विजेता खिलाड़ियों तथा उनके कोचों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन और टीमवर्क की भावना भी सिखाती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।