UP Election की तैयारी में जुटी बीजेपी: विधायकों को 50 और सांसदों को 10 जनचौपाल लगाने का लक्ष्य

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (23 November 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को चुनावी मोड में लाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने आगामी चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए सांसदों और विधायकों को जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को सांसदों और विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में SIR और जनचौपाल अभियान पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान विधायकों को 5 दिसंबर तक अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र में 50 जनचौपाल आयोजित करने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि सांसदों को अपने लोकसभा क्षेत्र में 10 जनचौपाल लगाने के लिए कहा गया है। पार्टी का उद्देश्य जनचौपाल के माध्यम से जनता के बीच पहुंच बढ़ाना और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा सांसदों और विधान परिषद सदस्यों (MLC) को कमजोर विधानसभा सीटों पर जनचौपाल आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि इन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत की जा सके और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाया जा सके।

बीजेपी का यह अभियान 5 दिसंबर तक चलने की संभावना है। हालांकि, बैठक और अभियान को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।