Uttar Pradesh News (28 March 2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकार, विशेष रूप से सपा और कांग्रेस, ने इस परियोजना को आगे बढ़ने नहीं दिया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने नोएडा के विकास को नजरअंदाज किया और एयरपोर्ट जैसी बड़ी परियोजना को वर्षों तक लटका कर रखा।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि एक समय नोएडा को अंधविश्वास और राजनीतिक डर के कारण उपेक्षित रखा गया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व सपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री भी नोएडा आने से बचते थे। मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि सपा शासन में नोएडा को “लूट का एटीएम” बना दिया गया था, जबकि अब बीजेपी सरकार में यही क्षेत्र विकास का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
पीएम के इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं। हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे। जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है।” अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि “जब हार सामने दिखने लगती है तो इंसान को ना अपने पद का मान रहता है ना ही अपने कथन पर नियंत्रण।”
अखिलेश यादव ने आगे तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “उम्र और पद का मन करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा। सदर विदाई।” उन्होंने अपने बयान में सियासी कटाक्ष करते हुए संकेत दिया कि आने वाले चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ सकता है, जिससे इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही यूपी की राजनीति में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एक ओर बीजेपी इस परियोजना को अपनी बड़ी उपलब्धि बता रही है, तो वहीं विपक्ष इसे लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में आगामी चुनावों से पहले विकास और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।