Ghaziabad News (23/11/2026): गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी-700 ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत तीनों लोगों की मौत हो गई।
घटना सुबह करीब 10:30 बजे एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुई। बताया जा रहा है कि तीनों लोग एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
सूचना मिलने पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को जिला एमएमजी अस्पताल और एक को वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों में दो की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष, जबकि तीसरे की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल तीनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान कराने के साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।