गुरुकुल बागेश्री के नन्हे कलाकारों ने प्रधानमंत्री के सामने बिखेरा जलवा | गौतमबुद्ध नगर के कलाकार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29 मार्च 2026): ग्रेटर नोएडा स्थित गुरुकुल बागेश्री संगीत विद्यालय ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष नन्हे कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक पेश की, जिसकी प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से सराहना की और बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।

यह उपलब्धि गुरुकुल बागेश्री संगीत विद्यालय, ग्रेटर नोएडा के लिए अत्यंत गर्व का क्षण रही। संस्था लंबे समय से भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है और क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संगीत संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी गुरुकुल बागेश्री के विद्यार्थियों ने देश के कई बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह में भी बागेश्री के बच्चों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी थी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के समक्ष भी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सराहना प्राप्त की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी संस्थान को आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर देशमुख और सरिता देशमुख ने बताया कि संस्था को आगे बढ़ाने में टेन न्यूज नेटवर्क के फाउंडर गजानन माली का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा बच्चों और कलाकारों को मंच प्रदान करने और कला संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान ने उनके सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद भी व्यक्त किया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास और उद्घाटन समारोह में गुरुकुल बागेश्री के छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस सफलता के पीछे गुरुओं का मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की कठिन मेहनत और अभिभावकों का निरंतर सहयोग प्रमुख रहा।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रभाकर देशमुख और सरिता देशमुख भी उपस्थित रहीं, जो द समसारा वर्ल्ड एकेडमी में संगीत शिक्षिका होने के साथ-साथ गुरुकुल बागेश्री संगीत विद्यालय में भी विद्यार्थियों को संगीत की शिक्षा दे रही हैं।

गुरुकुल बागेश्री संगीत विद्यालय की इस उपलब्धि ने न केवल ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और यह साबित किया है कि भारतीय संस्कृति और कला की धरोहर नई पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।