ग्रीन बेल्ट पर बना बैंक्वेट हॉल या “नाइट पार्टी ज़ोन”? 25 हजार लोगों की नींद हराम!
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (14 मार्च 2026): नोएडा के सेक्टर-74 में स्थित केपटाउन सोसाइटी (Cape Town Society) के करीब 25 हजार निवासी इन दिनों एक बैंक्वेट हॉल से होने वाली लगातार परेशानियों से जूझ रहे हैं। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि ओमाया बैंक्वेट उर्फ लोटस ग्रैंड्योर (Omaya Banquet / Lotus Grandeur) नाम से संचालित यह बैंक्वेट हॉल देर रात तक तेज संगीत, पटाखों और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण पूरे इलाके की शांति भंग कर रहा है।
केपटाउन एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स (Cape Town Association of Apartment Owners) के अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज (Praveen Bhardwaj) ने इस मामले में जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर (District Magistrate Gautam Buddh Nagar) मेधा रूपम (Medha Roopam) को लिखित शिकायत देकर हस्तक्षेप की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि बैंक्वेट हॉल घनी आबादी वाली रिहायशी सोसाइटियों के बीच स्थित है और करीब 100 मीटर की दूरी पर एक अस्पताल भी मौजूद है, जहां मरीजों के इलाज के लिए शांत माहौल बेहद जरूरी होता है।
निवासियों का कहना है कि यहां होने वाले कार्यक्रमों में देर रात तक डीजे साउंड (DJ Sound) की तेज आवाज, आतिशबाजी, डीजल जेनरेटर का लगातार संचालन और वाहनों की लंबी कतारें आम बात हो गई हैं। इससे वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं, बच्चों की पढ़ाई और नींद प्रभावित हो रही है और अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोसाइटी के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि यह बैंक्वेट हॉल संभवतः ग्रीन बेल्ट (Green Belt) के लिए निर्धारित भूमि पर बनाया गया है, जिससे भूमि उपयोग नियमों (Land Use Norms) और नोएडा बिल्डिंग बायलॉज (Noida Building By-Laws) के उल्लंघन की आशंका है। ऐसे में निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority), पुलिस, राजस्व विभाग और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) द्वारा संयुक्त जांच कराई जाए और यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाए।
इस पूरे मामले को लेकर जब टेन न्यूज नेटवर्क की टीम के द्वारा जिलाधिकारी मेधा रूपम से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे बातचीत नहीं हो सकी। उनका पक्ष मिलने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।