डूब क्षेत्र में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 30 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14 मार्च 2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को आमका और बिसरख गांवों के डूब क्षेत्र में की गई, जहां अवैध प्लॉटिंग और निर्माण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।
प्राधिकरण की टीम ने ग्राम आमका में करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार कुछ कालोनाइजर डूब क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग कर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और पूरी जमीन को कब्जे से मुक्त करा लिया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम आमका के खसरा संख्या 295, 296, 297, 298 और 299 की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम चौधरी के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता और वर्क सर्किल-2 की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई में लगभग 15 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा बिसरख गांव के डूब क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए वर्क सर्किल-3 की टीम ने निर्माणाधीन तीन मकानों को ढहा दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी प्रभात शंकर और मैनेजर प्रशांत समाधिया ने किया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो सकी।
इस संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें और अवैध कॉलोनियों में अपनी मेहनत की कमाई निवेश करने से बचें।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सीईओ के निर्देश पर अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि डूब क्षेत्र और प्राधिकरण की जमीन को सुरक्षित रखा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।