गुरुद्वारों में लंगर सेवा पर संकट? DSGMC ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखी चिट्ठी

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (13 मार्च 2026): दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारों (Gurudwaras) में चलने वाली लंगर सेवा (Langar Service) पर गैस सिलेंडर की कमी का असर पड़ने की आशंका के बीच दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (Delhi Sikh Gurdwara Management Committee – DSGMC) ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) को पत्र लिखकर एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinders) की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

डीएसजीएमसी द्वारा भेजे गए इस पत्र में बताया गया है कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण गैस एजेंसियों (Gas Agencies) द्वारा सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिसका सीधा असर गुरुद्वारों में चल रही लंगर व्यवस्था पर पड़ सकता है। कमेटी ने कहा कि दिल्ली के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों में रोज़ाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को लंगर परोसा जाता है, ऐसे में गैस सिलेंडर की कमी से यह सेवा प्रभावित हो सकती है।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका (Harmeet Singh Kalka) और महासचिव जगदीप सिंह काहलों (Jagdeep Singh Kahlon) ने पत्र में केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर यह सुनिश्चित किया जाए कि गुरुद्वारों को गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित न हो और लंगर सेवा सुचारु रूप से जारी रह सके।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी एक वैधानिक संस्था (Statutory Body) है, जो दिल्ली सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1971 (Delhi Sikh Gurdwaras Act 1971) के तहत गुरुद्वारों के धार्मिक कार्यों और प्रबंधन की देखरेख करती है। ऐसे में गुरुद्वारों में लंगर सेवा का निरंतर चलना बेहद महत्वपूर्ण है।

डीएसजीएमसी ने केंद्र सरकार से जल्द हस्तक्षेप (Intervention) करने की अपील करते हुए कहा कि यदि गैस सिलेंडर की आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो इससे हजारों श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को मिलने वाली लंगर सेवा प्रभावित हो सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।