उद्योगों को गैस आपूर्ति में कमी पर IEA ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/03/2026): उद्योगों को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति में आ रही कमी को लेकर Industrial Entrepreneurs Association के प्रतिनिधिमंडल ने Gautam Buddh Nagar के जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन का कहना है कि गैस डीलरों द्वारा उद्योगों को पर्याप्त और नियमित गैस सप्लाई नहीं की जा रही है, जिससे कई उद्योगों को अस्थायी रूप से अपना उत्पादन बंद करना पड़ रहा है। साथ ही गैस सप्लाई में कालाबाजारी की आशंका भी जताई गई है।

IEA के अध्यक्ष Sanjeev Sharma ने बताया कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ रहा है, जबकि कर्मचारियों को बिना काम के भी वेतन देना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्राहकों का नुकसान, बैंक की किस्तों का दबाव और फैक्ट्री के किराये का भुगतान जैसी समस्याएं भी उद्योगों के सामने खड़ी हो गई हैं।

एसोसिएशन ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से इस गंभीर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और उद्योगों के लिए वाणिज्यिक गैस की नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की, ताकि उद्योगों का उत्पादन सुचारू रूप से जारी रह सके।

इस अवसर पर IEA के अध्यक्ष संजीव शर्मा के साथ पी. के. तिवारी, विवेक चौहान, पी. एस. मुखर्जी, एम. पी. शुक्ला, जी. एस. तुल्ली, पवन गर्ग और महिपाल चौहान भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।