सेक्टर P-3 में पानी की गुणवत्ता में बड़ा सुधार, TDS 1000 से घटकर 90 |Greater Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (11/03/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर P-3 में लंबे समय से पीने के पानी के TDS (टोटल डिसॉल्व्ड सॉलिड्स) को लेकर सेक्टरवासियों की शिकायतें सामने आ रही थीं। पहले पानी का TDS लगभग 1000 के आसपास पहुंच गया था, जिससे सेक्टर के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अथक प्रयासों से इस समस्या का समाधान हो चुका है और निवासियों में खुशी के लहर है।

टेन न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत में Amit Bhati अध्यक्ष RWA सेक्टर P-3 ने बताया कि लंबे समय से सेक्टर में पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इस समस्या को लेकर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को जब जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सेक्टर में राष्ट्रध्वज के उद्घाटन के लिए आए थे, तब उनके समक्ष भी यह समस्या उठाई गई थी। इसके बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई।

RWA के प्रयासों और प्राधिकरण के अधिकारियों के सहयोग से अब इस समस्या का समाधान हो गया है। प्राधिकरण के JE Manoj Kumar की मौजूदगी में पानी की टंकी पर TDS की जांच की गई, जिसमें पानी का TDS लगभग 90 पाया गया। RWA के अनुसार अब सेक्टरवासियों के घरों तक गंगाजल की सप्लाई पहुंच रही है, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर हो गई है। ऐसे में भविष्य में अधिकांश घरों को RO लगाने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी, क्योंकि पानी का TDS नियंत्रित स्तर पर रहेगा। RWA सेक्टर P-3 की टीम ने कहा कि वह सेक्टरवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।