सोशल मीडिया में उलझकर युवा खुद पर ध्यान नहीं दे पा रहे: पुरुषोत्तम बिहारी, लेखक एवं चिंतक | Ten Talks

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (11/03/2026): अग्रणी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म “टेन न्यूज़ नेटवर्क” द्वारा जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को सकारात्मक और निष्पक्ष रूप से सामने लाने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार, 10 मार्च को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सहयोग से एक विशेष ज्ञानवर्धक टॉक शो “टेन टॉक्स” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति, शिक्षा, कानून, समाज सेवा और अध्यात्म जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने हिस्सा लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद पी. संतोष कुमार, अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद और राज्यसभा सांसद पी. विल्सन उपस्थित रहे। सभी मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंच से देश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों की भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई।

लेखक एवं चिंतक पुरुषोत्तम बिहारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में माता-पिता हमेशा हर स्थिति में सही नहीं होते और कई बार युवाओं को अपने फैसले खुद लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने अनुभव और प्रेम के कारण अपनी राय देते हैं, लेकिन समय और परिस्थितियां लगातार बदलती रहती हैं, इसलिए युवाओं के सामने कई बार अलग चुनौतियां भी होती हैं।

उन्होंने कहा कि अक्सर युवा अपने विचार खुलकर नहीं रख पाते क्योंकि उन्हें माता-पिता के सामने बोलने में डर लगता है। अपनी बात रखना माता-पिता का विरोध करना नहीं होता, बल्कि यह अपने विचारों को सामने रखने का एक तरीका होता है।

पुरुषोत्तम बिहारी ने कहा कि आज के समय में कई युवा अपनी बात रखने के बजाय सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं और वहीं अपनी नाराजगी या असहमति व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में अत्यधिक व्यस्त रहने के कारण कई युवा अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो कई लोग उनके विरोध में भी खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं और एक समय ऐसा भी आया जब उनका पूरा कॉलेज उनके विरोध में खड़ा हो गया। इसके बावजूद उन्होंने हार मानने के बारे में नहीं सोचा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें मार्गदर्शन देने वाले उनके गुरु डॉ. वंदना शर्मा ‘दिया’ रहे, जिनसे उन्हें दिशा मिली। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विश्वास के अनुसार महादेव हमेशा उनके साथ रहे।

पुरुषोत्तम बिहारी ने कहा कि युवाओं को यह नहीं सोचना चाहिए कि किसी कोर्स या अपने निर्णय को लेकर माता-पिता उनके विरोधी या दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति आगे बढ़ता है तो रास्ते में विरोध और चुनौतियां भी सामने आती हैं। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़ते रहने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

इस विशेष कार्यक्रम में प्रोफेसर रूबी मिश्रा (प्राचार्य, भगिनी निवेदिता कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय), एडवोकेट डॉ. ए.पी. सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय), डॉ. आदिश सी अग्रवाला (वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय), डॉ. खुशबू सिंह (हस्तशिल्प निर्यातक एवं निदेशक, आर्य फैशन), आनंदिता बासु (क्विज मास्टर), सुश्री रुचिका आर. शर्मा (प्रसिद्ध ज्योतिषी), डॉ. प्रो. वंदना शर्मा ‘दिया'(प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं अद्वैत वेदांत दर्शन की विद्वान), प्रोफेसर सविता झा (प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं सामाजिक कार्यकर्ता), ज्योतिष रत्न गुरुजी गौतम ऋषि (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान), मेजर डॉ. प्राची गर्ग (एमसी एवं कारगिल योद्धा), पुरुषोत्तम बिहारी (चिंतक व लेखक) तथा आलोक द्विवेदी (वरिष्ठ पत्रकार एवं अध्यक्ष, नोएडा मीडिया क्लब) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त अनुभवों, संघर्षों और सफलता की प्रेरक यात्राओं को साझा किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा, कानून, मीडिया, संस्कृति और अध्यात्म जैसे विभिन्न क्षेत्र किस प्रकार विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।