ग्रेटर नोएडा में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पश्चिमी यूपी संगठन को लेकर की अहम बैठक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/03/2026): 7 मार्च 2026 को कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) मेरे आवास स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा, ए-181 पर पधारे। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई तथा संगठन के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी वीरेंद्र डाढा ने हर जिले और विधानसभा के संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की और आगे संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए प्रत्येक जिले में संपर्क बढ़ाने का मंत्री जी को आश्वासन दिया। साथ ही भविष्य में निषाद पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तय की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद (पूर्व सांसद) ने भी पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की योजना प्रदेश पदाधिकारियों के साथ साझा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सुमित गुर्जर, पूरन कश्यप, उदयवीर कश्यप, ज्ञानेंद्र कश्यप सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।