सीटू गौतमबुद्ध नगर ने होली मिलन समारोह में दिया एकता और भाईचारे का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (02/03/2026): सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) की गौतमबुद्धनगर जिला कमेटी की ओर से सेक्टर-8 नोएडा स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक साथी, संगठन के पदाधिकारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर सीटू के जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने देश, प्रदेश और जनपदवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर आपसी सौहार्द और समरसता को मजबूत करने का संदेश देता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू गौतमबुद्धनगर के महासचिव राम स्वारथ, कोषाध्यक्ष सुनील पंडित और सहसचिव पारस रजक ने श्रमिक एकता को सुदृढ़ करने, संगठन को और मजबूत बनाने तथा श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही श्रमिकों के हितों की प्रभावी सुरक्षा संभव है।

समारोह में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान और गुड़िया देवी सहित राम सागर, धर्मपाल चौहान समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और श्रमिक अधिकारों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया और सभी को होली की बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह पूरे समय भाईचारे और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।