ग्रेटर नोएडा में ‘नारी एक शक्ति, नारी एक सम्मान–2026’ कार्यक्रम आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/03/2026): नारी सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और महिला सम्मान को केंद्र में रखते हुए ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईपीपीटी कॉलेज में “नारी एक शक्ति, नारी एक सम्मान–2026” विषय पर एक गरिमामय और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आराध्या एक अहसास फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. बबीता चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि नारी सृष्टि की आधारशिला और सृजन की मूल शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति-स्वरूपा और मातृत्व का प्रतीक माना गया है। उन्होंने दहेज प्रथा, लैंगिक असमानता और अशिक्षा जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता नारी सशक्तिकरण के मजबूत आधार हैं। युवतियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपने अधिकारों को पहचानने और जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन संजय सुदान और डायरेक्टर डॉ. जितेश खत्री ने मुख्य अतिथि को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सृष्टि चौधरी और पृथ्वी मैम ने प्रभावशाली ढंग से किया। आयोजन को सफल बनाने में को-फाउंडर मनीष गुप्ता और कुलदीप शर्मा की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। मीडिया एक्जीक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा, पंकज रावल, संजय सिंह और योगेन्द्र सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।