नन्हक फाउंडेशन की ‘फेस्टिवल फॉर ऑल’ पहल, झुग्गी बस्तियों के बच्चों संग मनाई होली
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (02/03/2026): नन्हक फाउंडेशन के पदाधिकारियों, शिक्षकगण एवं संस्थापक ने मिलकर रविवार 1 मार्च को सेक्टर ईटा-1, ग्रेटर नोएडा स्थित अपने सेंटर “बिगनिंग” में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ होली मनाई।
नन्हक फाउंडेशन संस्थापिका साधना सिन्हा ने बताया कि
सभी ने बच्चों के साथ नाचते-गाते हुए रंग-गुलाल लगाया और उत्साहपूर्वक होली का आनंद लिया। इसके साथ ही सभी ने मिलकर गरम समोसे, नमकीन, लड्डू तथा होली की विशेष मिठाई गुजिया का स्वाद लिया।
नृत्य-संगीत कार्यक्रम से पूर्व बच्चों ने होली एक्टिविटी के तहत अपनी मनपसंद रंगों की पिचकारी बनाई और उसे अपनी कल्पना एवं सोच के आधार पर सजाया। “होली का त्योहार सभी के लिए शुभ हो” इन मासूम बच्चों ने अपने वीडियो के माध्यम से यह संदेश सभी तक पहुंचाया।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश गर्ग, मनीष गुप्ता, पूनम, विदेशी अतिथि ऐनी, लक्ष्मी वंदना, भावना, मासूम बच्चों की टोलियां तथा संस्थापक साधना सिन्हा उपस्थित रहीं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।