सिग्मा-2 ग्रीन बेल्ट में महिला का शव मिलने से हड़कंप, आत्महत्या की आशंका

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (01/03/2026): ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिग्मा-2 ग्रीन बेल्ट में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह की सैर पर निकले स्थानीय नागरिकों ने यह दृश्य देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बीटा-2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक निरीक्षण में महिला के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं।

मृतका की पहचान बबली (48 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय मांगे राम, निवासी नट मड़ैया के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कारणों से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से जांच जारी है, ताकि किसी भी तथ्य की अनदेखी न हो।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।