जंतर मंतर से भगवंत मान की हुंकार– अब कोई रोक नहीं सकता आम आदमी पार्टी को

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (01/03/2026): नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने हालिया अदालत के फैसले को ऐतिहासिक जीत करार देते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रति जनता के भरोसे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सच बोलने का फायदा यह है कि याद रखना नहीं पड़ता, जबकि झूठ बोलने वालों को हमेशा अपने पहले बोले गए शब्द याद रखने पड़ते हैं।

मान ने कहा कि देश की राजनीति को आम आदमी पार्टी ने बदलने की शुरुआत की है। उन्होंने भाजपा और अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म और राजनीति के खिलाफ वे कुछ नहीं करते थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उन्हें अपने मैनिफेस्टो में बदलाव करने के लिए मजबूर कर दिया।

उन्होंने जेल में मिलने के दौरान केजरीवाल से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि केजरीवाल हमेशा पंजाब की स्थिति की चिंता करते रहे और जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हैं। भगवंत मान ने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के सामने कोई झुकता नहीं और जनता का संदेश साफ है कि अब उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 1600 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया था, लेकिन समय पर एक रुपया भी पंजाब को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी पंजाब के अधिकारों और जनता की आवाज़ को दबा नहीं सकती।

भगवंत मान ने देशवासियों को याद दिलाया कि “किराएदार हैं ज़ाति मकान थोड़ी है, सभी का ख़ून शामिल यहाँ की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।