जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक द्वारा औचक निरीक्षण, क्या मिला?

टेन न्यूज नेटवर्क

लखनऊ/गौतमबुद्धनगर News (27 फरवरी 2026): उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (Health Services) विभाग के महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने गुरुवार अपराह्न करीब 04:00 बजे जिला चिकित्सालय, गौतमबुद्धनगर का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा सहित चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट संवर्ग, समस्त सिस्टर इंचार्ज एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

महानिदेशक ने सर्वप्रथम इमरजेंसी विभाग (Emergency Ward) का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से उपचार व्यवस्था के बारे में सीधे संवाद किया। मरीजों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया से वे संतुष्ट नजर आए। इसके बाद उन्होंने आईसीयू (ICU) का निरीक्षण किया, जहां आईसीयू प्रभारी डॉ अंजलि कदम ने भर्ती मरीजों के इलाज और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

निरीक्षण के क्रम में महानिदेशक ने मेडिसिन भंडार (Medicine Store) का भी जायजा लिया और डीवीडीएमएस पोर्टल (DVDMS Portal) पर उपलब्ध दवाओं की स्थिति की समीक्षा की। स्टोर फार्मासिस्ट द्वारा पोर्टल पर दर्ज स्टॉक और अस्पताल में उपलब्ध औषधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

निरीक्षण के उपरांत महानिदेशक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।