New Delhi News (23 February 2026): दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) को उनके पर्सनल ई-मेल आईडी पर बम ब्लास्ट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। ई-मेल में दिल्ली विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। प्रारंभिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है।
मामले की जानकारी तुरंत संबंधित सुरक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। साइबर सेल को भी ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी की सत्यता की जांच की जा रही है और सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल विधानसभा परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कहा कि, “ईमेल से भेजी गई बम की धमकी में आर्मी स्कूल, लाल किला और दिल्ली विधानसभा को तबाह करने की धमकी दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।