दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल, सरकार शुरू करेगी ‘वयो आनंद’ योजना
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (28 August 2026): दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, स्वस्थ और सक्रिय जीवन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार जल्द ही ‘वयो आनंद’ योजना शुरू करने जा रही है। सरकार का मानना है कि वरिष्ठ नागरिक परिवार, समाज और संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभवों तथा योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ उनके सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस योजना के तहत राजधानी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाजनक केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां वे अपना समय सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में बिता सकेंगे।
इन केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए योग और ध्यान, कैरम और लूडो जैसे मनोरंजक खेल, पुस्तकें और पत्रिकाएं पढ़ने की सुविधा, विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां, भ्रमण कार्यक्रम तथा मासिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को अकेलेपन से बाहर निकालकर उन्हें सामाजिक रूप से सक्रिय रखना और उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों का नजदीकी अस्पतालों और पुलिस थानों के साथ समन्वय भी किया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ नागरिकों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के कम से कम 200 सदस्यों वाले पात्र केंद्रों को दिल्ली सरकार प्रति वर्ष 2.40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। सरकार महिलाओं, दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर देगी। ‘वयो आनंद’ योजना को वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसे सामाजिक मंच के रूप में विकसित करने की तैयारी है, जहां वे न केवल स्वास्थ्य और मनोरंजन की सुविधाओं का लाभ उठा सकें, बल्कि समाज से जुड़े रहकर सम्मान और आत्मविश्वास के साथ सक्रिय जीवन भी जी सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।