पटेल नगर में दूसरी मंजिल पर लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे 5 लोग
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (28 August 2026): दिल्ली के पटेल नगर के बलजीत नगर इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद करीब पांच लोग तीसरी मंजिल पर फंस गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी।
एडिशनल डीसीपी-1 अंगद मेहता (Angad Mehta) ने बताया कि पुलिस को करीब 2:04 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और देखा कि कुछ लोग मकान के ऊपरी हिस्से में फंसे हुए हैं।
अधिकारी के मुताबिक, बलजीत नगर की गलियां काफी संकरी हैं, जिसके कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
करीब 30-40 स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीसरी मंजिल पर फंसे सभी करीब पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें गर्भवती महिला भी शामिल थी। पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़ा हादसा टल गया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।