दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 ACP अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (28 August 2026): दिल्ली पुलिस में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 28 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत 18 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के अधिकारियों का तबादला और नई तैनाती की गई है। इस बदलाव में कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में एसडीपीओ की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को पीजी सेल, ट्रैफिक, ऑपरेशन्स और पीसीआर जैसी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में 2023 और 2024 बैच के कई आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। गौरव कुमार त्रिपाठी को नंद नगरी, उत्तर-पूर्वी जिले का एसडीपीओ बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ सिंह को लाजपत नगर, दक्षिण-पूर्वी जिले और टेंजिन यांगकी को कल्याणपुरी, पूर्वी जिले की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा श्रीकेश कुमार राय को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, गौरव सिंह को बवाना, हरनित सिंह सुदान को डाबरी, कीर्ति यादव को सीआर पार्क और विनोद कुमार मीना को जहांगीरपुरी का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है।
फेरबदल के तहत कई मौजूदा अधिकारियों के प्रभार भी बदले गए हैं। ACP संजीव कुमार को एसडीपीओ डाबरी से हटाकर एसीपी/पीजी सेल, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट भेजा गया है। वहीं सकल मिश्रा प्रवीणभाई को एसडीपीओ लाजपत नगर से एसीपी/ऑपरेशन्स, दक्षिण-पूर्वी जिला बनाया गया है। ACP रवि शंकर को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से एसीपी/पीजी सेल, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपुर्वा वर्मा को सीआर पार्क से एसीपी/पीजी सेल, दक्षिण जिला भेजा गया है।
इसके साथ ही ACP जोगिंदर सिंह को बवाना से एसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। ACP योगेंद्र सिंह खोखर को जहांगीरपुरी से एसीपी/पीजी सेल, दक्षिण-पूर्वी जिला भेजा गया है। वहीं ACP विजय कुमार को नंद नगरी से एसीपी/पीसीआर की जिम्मेदारी मिली है। ACP पवन कुमार को कल्याणपुरी से विवेक विहार, शाहदरा जिले का एसडीपीओ बनाया गया है। इस बदलाव से कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण पुलिस डिवीजनों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है।
आदेश के अनुसार ACP ऋतु राज को हौज खास से एसडीपीओ पालम एयरपोर्ट/IGIA की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रदीप कुमार मीना को पालम एयरपोर्ट/IGIA से हटाकर एसडीपीओ हौज खास नियुक्त किया गया है। दिल्ली पुलिस में हुए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। अलग-अलग जिलों और महत्वपूर्ण यूनिटों में नई तैनाती के जरिए पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और राजधानी में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।