पारसनाथ जैन मंदिर में मेगा हेल्थ कैंप, 300 से अधिक लोगों ने कराई निःशुल्क जांच
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (15 फरवरी 2026): समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता (Health Awareness) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व जैन संगठन नोएडा द्वारा सेक्टर-50 स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में एक भव्य मेगा स्वास्थ्य कैंप (Mega Health Camp) का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन फेलिक्स हॉस्पिटल, आईटीएस कॉलेज ग्रेटर नोएडा और सेंटर फॉर साइट नोएडा के सहयोग से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं (Free Medical Services) का लाभ उठाया।
स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन फेलिक्स हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. डी. के. गुप्ता और विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विश्व जैन संगठन नोएडा के अध्यक्ष के. के. जैन ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (General Checkup), ब्लड टेस्ट (Blood Test), आंखों की कम्प्यूटरीकृत जांच (Computerized Eye Testing), स्नेलन चार्ट द्वारा दृष्टि परीक्षण, मोतियाबिंद जांच (Cataract Screening), दंत जांच, दांतों की सफाई और डेंटल स्क्रीनिंग (Dental Screening) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
संगठन के महासचिव दिनेश जैन ने बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर स्थानीय नागरिकों ने विश्व जैन संगठन के सेवा कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाज के हित में ऐसे स्वास्थ्य शिविर और सेवा गतिविधियां (Social Service Activities) लगातार आयोजित की जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, अध्यक्ष के. के. जैन, महासचिव दिनेश जैन, जैन मंदिर सेक्टर-50 के संरक्षक दिनेश जैन, अध्यक्ष प्रदीप जैन, राहुल जैन, मीनू जैन, गौरव जैन, एच. के. जैन, अंशुल जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे तथा स्वास्थ्य जांच करवाई।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।