बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का फोकस, ग्रेटर नोएडा मण्डल की रणनीतिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (15/02/2026): भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा मण्डल कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने की। इस अवसर पर मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष ने संगठन की सबसे मजबूत इकाई बूथ को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावी और संगठनात्मक गतिविधियों की सफलता बूथ स्तर की सक्रियता और अनुशासन पर निर्भर करती है। इसी क्रम में उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर व्यवस्थित शिविर लगाकर मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। प्रपत्र-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा प्रपत्र-8 के जरिये आवश्यक संशोधनों की प्रक्रिया को तेज किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं और नवमतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।

अपने उद्बोधन में उन्होंने संगठनात्मक कार्यक्रमों के अनुशासित क्रियान्वयन पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए पार्टी के प्रत्येक अभियान और निर्देश का पूर्ण निष्ठा से पालन किया जाना चाहिए।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के आगामी प्रसारण को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। मण्डल अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से अनिवार्य रूप से सुना जाए। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रसारण के दौरान ग्रेटर नोएडा मण्डल के सभी बूथों पर शत-प्रतिशत सहभागिता रही थी, जिसे आगे भी बनाए रखना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक में मण्डल के महामंत्री रवि श्रीवास्तव और मुकेश दीक्षित, उपाध्यक्ष राघवेंद्र त्रिपाठी, सुनील शर्मा, दुष्यंत चौहान और कपिल भाटी, मंत्री अमीता सिंह, गौरव तोमर, भूपेन्द्र कुमार, गजेन्द्र विधुड़ी, पुनीत दीक्षित और ज्ञान चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष आर्य कोरी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया समन्वय की भूमिका में प्रभात अग्रवाल और भगवत प्रसाद शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक का समापन बूथ सशक्तिकरण, संगठनात्मक एकता और आगामी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से लागू करने के संकल्प के साथ हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।