Greater Noida News (15/02/2026): ग्रेटर नोएडा के एल्डिको ग्रीन मीडोज निवासी सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक गायक “गान कला रत्न” ब्रजेश मिश्रा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित ब्रह्माकुमारीज़ के विशेष कार्यक्रम ‘कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत’ में उन्होंने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस गरिमामय अवसर पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके समक्ष ब्रजेश मिश्रा ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
“यह केवल प्रस्तुति नहीं, एक नई पहेल थी” – ब्रजेश मिश्रा
टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष बातचीत में आध्यात्मिक गायक ब्रजेश मिश्रा (Spiritual Singer Brajesh Mishra) ने कहा कि “यह मेरे लिए अत्यंत गर्व का क्षण था क्योंकि यह राष्ट्रपति के समक्ष मेरी तीसरी प्रस्तुति थी। इस बार का कार्यक्रम इसलिए और भी विशेष रहा क्योंकि सरकार द्वारा एक नई पहल की गई है, अब सभी आधिकारिक कार्यक्रमों से पहले राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् भी गाया जाएगा। मुझे सौभाग्य मिला कि इस पहल की शुरुआत राष्ट्रपति की उपस्थिति में मेरी आवाज़ से हुई।
आगे ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि मैं मूल रूप से एक आध्यात्मिक गायक हूं और ब्रह्माकुमारी परिवार से जुड़ा हुआ हूं। मेरे गीतों पर लोग ध्यान करते हैं, आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं। इस कार्यक्रम में भी मैंने अपने गीतों के माध्यम से केवल गायन ही नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक संदेश देने का प्रयास किया। यह अनुभव मेरे जीवन के अविस्मरणीय क्षणों में से एक रहेगा।
साथ ही ब्रजेश मिश्रा ने गर्व के कहा कि वे ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं और अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय मंच पर करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। “मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मैं अपने गायन के माध्यम से अपने क्षेत्र और समाज के लिए कुछ कर पा रहा हूं। आगे भी मेरा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।”
भक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के अतिरिक्त ब्रजेश मिश्रा ने बाबा के लोकप्रिय भजन “प्रभु तेरे वतन का अनुभव” तथा “रूहे गुलाब कहकर तूने मुझे जो पुकारा” प्रस्तुत किए। उनकी सशक्त और मधुर आवाज़ से पूरा प्लेनरी हॉल गुंजायमान हो उठा। उपस्थित दर्शक भाव-विभोर हो गए और सभागार में भक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का वातावरण व्याप्त हो गया।
कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल, ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोगिनी आशा दीदी, ब्रजेश मिश्रा के माता-पिता तथा अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना डॉ. शांभवी शुक्ला मिश्रा सहित देश-विदेश के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण
एल्डिको ग्रीन मीडोज सोसायटी के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने ब्रजेश मिश्रा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि न केवल ग्रेटर नोएडा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान और गर्व का विषय मानी जा रही है।
आध्यात्मिक साधना, राष्ट्रभक्ति और मधुर स्वर का यह संगम एक बार फिर साबित करता है कि जब कला सेवा और संकल्प से जुड़ती है, तो वह केवल प्रस्तुति नहीं रहती—वह इतिहास की शुरुआत बन जाती है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।