ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (15/02/2026): ग्रेटर नोएडा के दलेलगढ़ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के मंदिर के पास स्थित पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मंदिर के समीप एक खुले गड्ढे में पानी जमा था। खेलते समय बच्चा अनजाने में उसमें गिर गया। काफी देर बाद जब परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश की, तो उसे गड्ढे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।‌ घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की वर्क सर्किल टीम मौके पर पहुंची।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने जानकारी देते बताया कि कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह जमीन गांव के एक किसान के नाम दर्ज है और यह कोई सरकारी तालाब नहीं है। उसी निजी भूमि पर बने गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से बच्चे की मृत्यु हुई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।