भाकियू नोएडा ने नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री पवन खटाना का किया भव्य स्वागत

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (07/02/2026): भारतीय किसान यूनियन नोएडा के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने संगठन के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता भाई पवन खटाना का सेक्टर-19 बारात घर एवं मामूरा गांव में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन खटाना ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर वह हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे।

पवन खटाना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार द्वारा लंबे समय से किसानों की जमीन के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं, जिससे किसान वर्ग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि जल्द ही सर्किल रेट में वृद्धि नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन एक बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी और सरकार के खिलाफ महासंग्राम छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर ही संगठन की असली ताकत हैं और उनके हक की लड़ाई किसी भी कीमत पर जारी रहेगी।

इस मौके पर राजे गुलाब बिधूड़ी, अजीत अधाना, रॉबिन नागर, योगेश भाटी, गजेंद्र चौधरी, लाला यादव, अमित डेटा, सुंदर, पवन नागर, ललित चौहान, अमित, सचिन, गजराज भाटी, बेगराज प्रधान, जगत प्रधान, सोनू मामूरा, अरविंद लोहिया, महेश खटाना सहित सैकड़ों किसान-मजदूर उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।