दुनिया के टॉप हॉस्पिटल्स की सूची में AIIMS किस पायदान पर है?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (07 February 2026): ब्रैंड फाइनेंस 2026 की ग्लोबल टॉप 250 हॉस्पिटल लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें भारत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली को दुनिया का छठा सबसे बेहतरीन अस्पताल घोषित किया गया है। यह रैंकिंग अस्पतालों की ब्रांड स्ट्रेंथ, केयर क्वालिटी, रिसर्च और टीचिंग के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें AIIMS ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की टेबल में इस साल के ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स के लिए शीर्ष 25 अस्पतालों को प्रमुखता से दिखाया गया है। इस साल पहला स्थान अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स मेडिसिन को मिला है, जबकि दूसरे नंबर पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट है। तीसरे स्थान पर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को जगह मिली है, जो मेडिकल रिसर्च और एडवांस्ड ट्रीटमेंट के लिए जाना जाता है।

टॉप 10 की सूची में चौथे स्थान पर अमेरिका का मैसाचुसेट्स जनरल ब्रिगहाम है और पांचवें पायदान पर मायो क्लिनिक हेल्थ सिस्टम मौजूद है। इसके बाद छठे स्थान पर AIIMS नई दिल्ली ने जगह बनाई है। खास बात यह है कि केयर स्कोर के मामले में AIIMS और टॉप रैंक वाले अस्पताल के बीच सिर्फ 1.1 अंक का अंतर है, जो इसकी उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं को दर्शाता है।

इस लिस्ट में भारत की ओर से केवल AIIMS ही नहीं, बल्कि टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई भी शामिल है, जिसे 13वां स्थान मिला है। वहीं, सातवें नंबर पर कनाडा का यूनिवर्सिटी हेल्थ नेटवर्क, आठवें पर अमेरिका का क्लीवलैंड क्लिनिक, नौवें पर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स एनएचएस और दसवें स्थान पर सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल रहा है।

ब्रैंड फाइनेंस ग्लोबल टॉप 250 हॉस्पिटल लिस्ट एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड वैल्यूएशन कंपनी ब्रैंड फाइनेंस द्वारा जारी की जाती है। यह रैंकिंग मुख्य रूप से उन बड़े अकादमिक मेडिकल सेंटर्स पर केंद्रित होती है, जो इलाज, रिसर्च और मेडिकल शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। साल 2023 से शुरू हुई यह रिपोर्ट 2026 में चौथी बार जारी की गई है, और इसमें भारतीय अस्पतालों की मजबूत उपस्थिति देश के हेल्थकेयर सिस्टम के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।