नोएडा (19 जनवरी, 2025): नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस और एक बदमाश के बीच 18 जनवरी 2025 को मुठभेड़ हुई। घटना पुश्ता रोड की है, जहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी ने रुकने की बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज तिवारी उर्फ राहुल (29 वर्ष), निवासी जेजे कॉलोनी मदनपुर खादर, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) मय 1 जिंदा और 1 खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल (एचआर 29 वाई 9781) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने दिल्ली से चुराई थी। इस पर थाना गोविंदपुरी में ई-एफआईआर दर्ज है।

पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच में पता चला कि वह दिल्ली में कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है, जिनमें हत्या, लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आयुध अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
सूरज तिवारी पर दिल्ली के विभिन्न थानों में 10 से अधिक केस दर्ज हैं। इनमें हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी के अन्य साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।