शाहदरा पुलिस ने ATM से पैसे चुराने वाले जीजा-साले की जोड़ी को किया गिरफ्तार!
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (18 जनवरी, 2025): शाहदरा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ATM से पैसे चुराने वाले जीजा-साले की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम की टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, यह जोड़ी ATM को मास्टर चाबी की मदद से खोलकर पैसे चुरा लेती थी। उन्होंने यूको बैंक के ATM को निशाना बनाकर कई बार कैश ट्रे से नकदी निकाली थी। बैंक की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम देते थे। वे ATM में मौजूद सिक्योरिटी सिस्टम को चकमा देकर मास्टर चाबी और अन्य टूल्स का उपयोग कर इस वारदात को अंजजाम देते थे।
बैंक और एक व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मास्टर चाबी और चोरी के पैसे और चोरी करने के उपयोग होने टूल्स समेत एक गाड़ी भी बरामद हुई हैं।
डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।