प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला: “नई दिल्ली से 20 हजार वोट से हारेंगे चुनाव”
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (19 जनवरी, 2025): नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एक प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल पर जनता से दूरी बनाने और उनकी नीतियों की असफलता को लेकर सवाल उठाए। वर्मा ने कहा, “केजरीवाल जी पिछले 11 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद अब एक छोटी विधानसभा में डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। इसका कारण जनता का गुस्सा और उनकी विफल नीतियां हैं।”
प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उनके काफिले में 50 गाड़ियां और पंजाब से आए 350 पुलिसकर्मी होते हैं। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की गाड़ी ने तीन युवकों को टक्कर मारी। “तीनों युवकों ने बयान दिया है कि ड्राइवर ने ब्रेक लगाया था, लेकिन केजरीवाल ने गाड़ी चढ़ाने का इशारा किया,” वर्मा ने कहा।
उन्होंने केजरीवाल की 10 गारंटी योजनाओं को विफल बताते हुए कहा कि न तो दिल्ली प्रदूषण मुक्त हुई और न ही झुग्गी-झोपड़ियों का समाधान निकला। वर्मा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कई इलाके अब भी अंधेरे में हैं और जनता को साफ पानी व बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलीं।
प्रवेश वर्मा ने चुनौती देते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से 20 हजार वोट से चुनाव हारेगा। चाहे पंजाब की पूरी पुलिस या पार्टी ले आओ, यहां के लोग आपकी सच्चाई जानते हैं। मैं लिखकर दे रहा हूं कि वह तीसरे नंबर पर आएंगे।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 50 करोड़ रुपये चुनाव में खर्च करने के लिए भेजे हैं। वर्मा ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ेंगे और जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।