नोएडा बसंत महोत्सव में बच्चों के हुनर की धूम, विपिन कुमार मल्हन ने बढ़ाया उत्साह
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (07 फरवरी 2026): सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट (SSCA), नोएडा के तत्वावधान में नोएडा बसंत महोत्सव के अंतर्गत 14वीं अंतर-विद्यालय भारतीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली, जिसके बाद दोपहर 1 बजे परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन NEA ऑडिटोरियम, NEA ऑफिस, सेक्टर-6, नोएडा में किया गया।

इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोक नृत्य और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी छात्रों ने देश के अलग-अलग लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों और निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान टेन न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत में एनईए नोएडा के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बच्चों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने बेहद सुंदर और प्रभावशाली कार्यक्रम प्रस्तुत किया है और वे तालियों के पूरे हकदार हैं। बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें लगता है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो वे अपने लिए जोरदार ताली बजाएं।
NEA अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने विमलेश और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीम पूरे नोएडा में समाज के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नोएडा जैसे औद्योगिक शहर में लोग अक्सर एक-दूसरे से कम जुड़ पाते हैं, लेकिन विमलेश ने ऐसी टीम बनाई है जो समाज और बच्चों के हित में सक्रिय रूप से काम कर रही है। शहर में कहीं भी कोई समस्या होती है, यह जागरूक टीम तत्परता से आगे आती है।
उन्होंने टीम के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी के लिए तालियां बजाने की अपील की और कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर आभार जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें उनका कोई विशेष योगदान नहीं है और जो भी सहयोग दिया गया है, वह समाज के हित में है। अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यदि समाज अपने लोगों को आगे नहीं बढ़ाएगा तो कोई और नहीं बढ़ाएगा। हर व्यक्ति को अपनी क्षमता और संसाधनों के अनुसार समाज के लिए योगदान देना चाहिए यही उनका व्यक्तिगत दृष्टिकोण है।।
Noida Basant Mahotsav | SSCA | NEA Bhawan में धूम | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।