बच्चों की प्रतिभा को मंच देना ही हमारा उद्देश्य: सुभाष अग्रवाल, अध्यक्ष SSCA

टेन न्यूज नेटवर्क

 

Noida News (07 फरवरी 2026): सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट (SSCA), नोएडा द्वारा आयोजित नोएडा बसंत महोत्सव के अंतर्गत 14वीं अंतर-विद्यालय भारतीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम NEA ऑडिटोरियम, NEA ऑफिस, सेक्टर-6, नोएडा में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहा, जबकि दोपहर 1 बजे परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ते हुए उनकी छिपी हुई प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में नोएडा एवं आसपास के करीब 20 स्कूलों ने भाग लिया, जिसमें प्रत्येक स्कूल से एक-एक टीम शामिल हुई। इस प्रकार लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष बातचीत में SSCA के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने बताया कि यह संस्था का 14वां इंटर-स्कूल इंडियन फोक डांस कॉम्पिटिशन है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्कूलों का मूल्यांकन पूर्णतः निष्पक्ष निर्णायक मंडल द्वारा किया जाता है, जिससे प्रतिभागियों को न्यायपूर्ण परिणाम मिल सके। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को गोल्ड ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर सिल्वर ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान पर ब्रॉन्ज ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दो कंसोलेशन पुरस्कार भी दिए गए।

सुभाष अग्रवाल ने बताया कि विजेता टीम के सभी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को सिल्वर मेडल तथा तृतीय स्थान पर रही टीम को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। इसके साथ ही सभी बच्चों के लिए निःशुल्क रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रतियोगिता के लिए न तो किसी स्कूल से और न ही किसी बच्चे से कोई शुल्क लिया जाता है। संस्था के सदस्य स्वयं आपसी सहयोग और अंशदान से इस आयोजन को संपन्न कराते हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। जिन बच्चों को किसी कारणवश उचित मंच नहीं मिल पाता, SSCA उन्हें यह अवसर प्रदान करती है ताकि प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी उनके उज्ज्वल भविष्य में सहायक सिद्ध हों।

कार्यक्रम के आयोजन में एनईए (NEA) द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए सुभाष अग्रवाल ने बताया कि एनईए ने ऑडिटोरियम निःशुल्क उपलब्ध कराया, जिसके लिए संस्था उनकी अत्यंत आभारी है। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों में भी एनईए ने इसी प्रकार सहयोग किया है। यदि यह सुविधा निःशुल्क न मिलती, तो संस्था पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता। उन्होंने बताया कि जहां अन्य स्थानों पर ऐसे ऑडिटोरियम के लिए लगभग 31,000 रुपये तक शुल्क लिया जाता है, वहीं एनईए द्वारा निःशुल्क सुविधा प्रदान किया जाना संस्था के लिए एक बड़ा सहयोग है।

कुल मिलाकर, नोएडा बसंत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह अंतर-विद्यालय लोक नृत्य प्रतियोगिता बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देने में सफल रहा।।

Noida Basant Mahotsav | SSCA | NEA Bhawan में धूम | Photo Highlights


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।