Noida News (07 फरवरी 2026): सोसाइटी फॉर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एडवांसमेंट (SSCA), नोएडा द्वारा आयोजित नोएडा बसंत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को 14वीं अंतर-विद्यालय भारतीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली, जबकि दोपहर 1 बजे परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन NEA ऑडिटोरियम, NEA ऑफिस, सेक्टर-6, नोएडा में किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोक नृत्य, सांस्कृतिक परंपराओं और लोक कलाओं से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा।
टेन न्यूज से बातचीत में कार्यक्रम संयोजक विमलेश शर्मा ने बताया कि नोएडा बसंत महोत्सव पिछले 14 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में संस्था की स्थापना के बाद से यह महोत्सव नियमित रूप से होता आ रहा है, हालांकि कोरोना काल के दौरान इसे अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा था।
विमलेश शर्मा ने कहा कि इस महोत्सव का मूल उद्देश्य भारत की समृद्ध, विविध और जीवंत संस्कृति को आम जनमानस तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि नोएडा को आमतौर पर एक औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है, जहां तेजी से उद्योगों का विस्तार हुआ है, लेकिन पहले यहां सांस्कृतिक गतिविधियों की संख्या सीमित थी। इसी कमी को महसूस करते हुए SSCA का गठन किया गया और नोएडा बसंत महोत्सव की शुरुआत की गई।
उन्होंने आगे बताया कि संस्था की स्थापना के समय यह संकल्प लिया गया था कि समाज से जुड़े रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्य बच्चों के माध्यम से किए जाएंगे, क्योंकि बच्चे ही भविष्य की नींव होते हैं। इसी सोच के तहत स्कूलों के माध्यम से बच्चों को इस महोत्सव में शामिल किया जाता है।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को मंच पर जीवंत किया। बच्चों द्वारा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, ओडिशा, गुजरात, संभलपुर सहित कई राज्यों के पारंपरिक लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के समापन पर विमलेश शर्मा ने कहा कि 14 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह महोत्सव पूरे भारत के सांस्कृतिक रंगों को एक मंच पर लाने का प्रयास है। लोक कला, लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना ही इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य है।
Noida Basant Mahotsav | SSCA | NEA Bhawan में धूम | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।