New Delhi News (07 February 2026): दिल्ली सरकार ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अपने सौ प्रतिशत वित्त पोषित 12 कॉलेजों को बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी और अंतिम अनुदान किश्त जारी कर दी है। लंबे समय से अनुदान का इंतजार कर रहे इन कॉलेजों को अब वित्तीय संकट से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में स्थिरता आएगी।
अनुदान जारी होने के बाद कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों के लंबित वेतन, मेडिकल बिलों और अन्य बकाया भुगतानों का निपटारा किया जा सकेगा। इसके साथ ही कॉलेज परिसरों के रखरखाव, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले अक्टूबर 2025 में तीसरी किश्त के रूप में 108 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। अब अंतिम किश्त मिलने के बाद इन कॉलेजों को मौजूदा वित्तीय वर्ष में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। समय पर अनुदान मिलने से कॉलेज प्रशासन को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने में मदद मिलेगी।
जारी अनुदान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज को 13 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये, अदिति महाविद्यालय को 37 करोड़ 81 लाख 25 हजार रुपये और आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज को 21 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज को 10 करोड़ 75 लाख रुपये और शहीद सुखदेव कॉलेज को 6 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
वहीं महर्षि वाल्मीकि कॉलेज को 12 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज को 42 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपये, महाराजा अग्रसेन कॉलेज को 15 करोड़ 53 लाख रुपये और केशव महाविद्यालय को 13 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस आर्थिक सहायता से शैक्षणिक सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने में बड़ी मदद मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।