किसानों ने नए CEO से की मुलाकात, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास तेज करने का दिया वादा | NOIDA Authority
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (06/02/2026): भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नोएडा विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर किसान नेताओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान क्षेत्र के किसानों से जुड़ी लंबे समय से लंबित समस्याओं को विस्तार से उठाया और उनके समाधान की मांग की। किसानों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही प्राधिकरण के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ किसानों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि किसानों और ग्रामीण आबादी को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर पवन खटाना, गजराज भाटी, बेगराज प्रधान, जगत प्रधान, गजेंद्र चौधरी, रॉबिन नागर, ललित चौहान, लाल यादव, सुनील प्रधान, चंद तंवर, अमित डेटा, अमित कुंडिया, अरविंद लोहिया, गुलाब बिछुड़ी, संजू, सोनू सहित बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।