दिल्ली में परिवहन सुधार की दिशा में बड़ा कदम, DUMTA और DUTF के गठन की तैयारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 February 2026): दिल्ली सरकार ने राजधानी की परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, एकीकृत और नागरिक-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने दिल्ली यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (DUMTA) और दिल्ली अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड (DUTF) के गठन के लिए विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य दिल्ली के बिखरे हुए परिवहन ढांचे को एक साझा मंच पर लाना है।

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स तय समयसीमा के भीतर विधेयक का विस्तृत मसौदा तैयार कर सरकार को सौंपेगी। सरकार का मानना है कि कानूनी और संस्थागत ढांचा मजबूत होने से परिवहन से जुड़ी नीतियों को जमीन पर उतारना आसान होगा।

वर्तमान में दिल्ली में मेट्रो, बस, रेलवे, क्षेत्रीय रेल और फीडर सेवाएं अलग-अलग एजेंसियों द्वारा संचालित की जा रही हैं। आपसी तालमेल की कमी के कारण योजना, निवेश और संचालन में कई तरह की दिक्कतें सामने आती हैं, जिसका सीधा असर आम यात्रियों पर पड़ता है। कई बार कनेक्टिविटी की कमी, समय की बर्बादी और अव्यवस्थित सेवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा देती हैं।

सरकार का लक्ष्य है कि एक ऐसी समग्र व्यवस्था विकसित की जाए, जिसमें सभी परिवहन सेवाओं को एक साथ जोड़कर योजना बनाई जा सके। इसके तहत विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा और दिल्ली की मौजूदा व भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक परिवहन रणनीति तैयार की जाएगी।

इसी उद्देश्य से DUMTA का गठन किया जा रहा है, जो राजधानी की सभी परिवहन प्रणालियों की योजना और समन्वय का केंद्रीय निकाय होगा। वहीं DUTF को एक समर्पित फंड के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि परिवहन परियोजनाओं के लिए लगातार और स्थायी वित्तीय सहायता मिल सके और काम रुक-रुक कर न हो।

सरकार के मुताबिक DUMTA और DUTF से मेट्रो, बस, रेल और फीडर सेवाओं में बेहतर तालमेल बनेगा, जिससे सफर अधिक आसान और भरोसेमंद होगा। इससे ट्रैफिक जाम में कमी, समय की बचत, निजी वाहनों पर निर्भरता में कमी और प्रदूषण नियंत्रण के लिए लंबी अवधि की योजना बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थायी फंडिंग से परिवहन परियोजनाओं में तेजी और निरंतरता आने की उम्मीद है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।