अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर की कार में टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
GREATER NOIDA News (06/02/2026): ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटर शिवम ठाकुर की कार में जानबूझकर टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस जांच में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
सेक्टर-168 निवासी शिवम ठाकुर, पुत्र अरुण कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक पदक जीत चुके हैं। शिवम के अनुसार, 4 और 5 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि करीब 12 बजे वह अपनी ग्रैंड विटारा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 ईजे 5845) से अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद रंग की बोलेरो कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
शिवम ने आरोप लगाया था कि बोलेरो सवार युवकों ने उनकी कार का पीछा किया और जानबूझकर दो बार टक्कर मारी। उन्होंने फायरिंग का भी दावा किया था, जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दी थी।
इस मामले में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना ईकोटेक-3 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर बोलेरो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 16 डीबी 5873) और उसके चालक दीपक पुत्र वीर सिंह, निवासी मधुबन विहार (उम्र लगभग 26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शिवम ठाकुर और आरोपी दीपक एक ही कॉलोनी में रहते हैं और पड़ोसी हैं। दोनों के बीच पूर्व में किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया है। जांच में गोली चलने जैसी कोई भी बात पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस का कहना है कि वाहन से टक्कर मारने की घटना सही पाई गई है, जबकि फायरिंग के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।