‘लोक रंग नृत्य संवाद’ में कथक और भरतनाट्यम का मनमोहक संगम

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (06/02/2026): हिंदी भवन, नई दिल्ली में अंतस सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘लोक रंग नृत्य संवाद’ कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य की दो प्रमुख परंपराओं—उत्तर भारत के कथक और दक्षिण भारत के भरतनाट्यम—का भावपूर्ण और कलात्मक संगम देखने को मिला। इस विशेष आयोजन ने कला प्रेमियों को उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत अनुभव कराया।

कार्यक्रम का आयोजन BSES राजधानी लिमिटेड, HUDCO और Irida के सहयोग से किया गया। आयोजन का उद्देश्य नृत्य और कला के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक धाराओं को एक मंच पर प्रस्तुत करना और आपसी सौहार्द का संदेश देना रहा।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कथक और भरतनाट्यम की आकर्षक मुद्राओं और तालबद्ध प्रस्तुतियों से हुई। कथक शैली में प्रसिद्ध गुरु अनुराधा शर्मा और उनके समूह ने सधे हुए पद संचालन, लय और भाव-भंगिमाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, भरतनाट्यम की प्रस्तुति में गुरु राधिका कठल और उनके दल ने ऊर्जावान नृत्य, सशक्त अभिनय और शास्त्रीय अनुशासन के माध्यम से दक्षिण भारतीय संस्कृति की सजीव झलक प्रस्तुत की। दोनों नृत्य शैलियों के बीच का यह कलात्मक संवाद दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृपाशंकर (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) उपस्थित रहे। संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ की उपाध्यक्ष विभा सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहीं। वहीं पद्मश्री एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कथक कलाकार नलिनी और कमलिनी अस्थाना को अतिथि सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों—बिनय सिन्हा, धनंजय सिंह, मिहिर मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह और स्मिता श्रीवास्तव—ने अतिथियों का स्वागत किया तथा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर अंतस सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कला और संस्कृति वह सेतु हैं, जो भारत की विविधताओं को जोड़कर एकता के सूत्र में बांधती हैं। संस्था का यह प्रयास शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।