जनकपुरी हादसा: DJB के तीन इंजीनियर सस्पेंड

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 February 2026): दिल्ली के जनकपुरी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर पिछले तीन महीनों से सीवर लाइन का काम चल रहा था और दोनों ओर 100-100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग की गई थी। मंत्री के अनुसार, पिछले दो दिनों में यहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था और जिस लेन में यह काम चल रहा था, वहां ट्रैफिक नहीं था।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि इसके बावजूद इस तरह की घटना होना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड को पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि जांच समिति को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके।

मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली जल बोर्ड के जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तीनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही घटनास्थल पर काम कर रही निर्माण एजेंसी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा मानकों को और कड़ा किया जाएगा। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।