जेवर में फायरिंग और मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो लोग हुए घायल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/11/2026): जेवर थाना क्षेत्र में साइड देने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शिकायतकर्ता और उसका एक दोस्त घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को साइड देने को लेकर कुछ लोगों का शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और शिकायतकर्ता के साथ मारपीट भी की। इस दौरान शिकायतकर्ता और उसका एक दोस्त घायल हो गए।
घटना के बाद शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर जेवर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित आरोपी जयन्त शर्मा पुत्र गिरिराज शर्मा निवासी बंकापुर, थाना जेवर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 387/2026 के तहत बीएनएस की धारा 115(2)/109(1) में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।