दनकौर में कूड़े के विरोध में बजरंग दल का अल्टीमेटम, 1 दिसंबर से यमुना प्राधिकरण तक पदयात्रा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/11/2026): दनकौर में खुले में कूड़ा डालने की समस्या को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने नगर पंचायत की ओर से खुले में कूड़ा डाले जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे पर्यावरण और बेसहारा गोवंश के लिए गंभीर खतरा बताया है।

मंगलवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष त्रिलोक गुर्जर नवादा ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास दनकौर स्थित तिरंगा गोल चक्कर पर कूड़ा डालने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि खुले में फेंके जा रहे कूड़े से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं, बेसहारा गोवंश सड़े-गले भोजन और पॉलिथीन को खाने के कारण बीमार हो रहे हैं।

त्रिलोक गुर्जर ने दावा किया कि दूषित भोजन खाने से अब तक करीब आधा दर्जन गोवंश की मौत हो चुकी है। उन्होंने नगर पंचायत दनकौर और यमुना प्राधिकरण से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 1 दिसंबर तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दनकौर से यमुना प्राधिकरण कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्राधिकरण कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

इस दौरान देवा योगी, आकाश दनकौर, अमन भड़ाना, अनुज योगी, तरुण पवार, यश कुमार और आयुष हिंदू सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के कई कार्यकर्ता और गोरक्षक मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।