डेल्टा-II स्थित Ascent International School में प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (06/02/2026): डेल्टा-II, ग्रेटर नोएडा में स्थित एसेंट इंटरनेशनल स्कूल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत प्रवेश सह लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा रविवार, 8 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्यालय परिसर में संपन्न होगी।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एसेंट इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराता है, जहाँ प्रत्येक बच्चे के शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक व्यवहार, सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों के विकास पर भी विशेष जोर दिया जाता है।

विद्यालय ने समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों के साथ AI आधारित शिक्षा प्रणाली को अपनाया है, जिससे विद्यार्थी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को सक्षम बना सकें। प्रबंधन का मानना है कि प्रत्येक बच्चे में विशिष्ट प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर सही दिशा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है।

प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग मिल सके। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभिभावक निर्धारित तिथि एवं समय पर विद्यालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।