Greater Noida News (18/11/2026): जेवर थाना क्षेत्र में साइड देने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश पुत्र शीशपाल निवासी गांव गढ़ी, थाना जेवर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया .32 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 17 नवंबर 2026 को साइड देने को लेकर आकाश और उसके साथियों का वादी व उसके दोस्तों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें वादी और उसका एक दोस्त घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिकायत के आधार पर जेवर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना जेवर पुलिस ने वांछित आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक .32 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जेवर और हापुड़ देहात थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।