सफाई में लापरवाही पर Noida Authority का एक्शन: दो कंपनियों पर जुर्माना

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (05/02/2026): नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) द्वारा शहर को स्वच्छ रखने के लिए चलाए जा रहे गहन सफाई अभियान (Cleanliness Drive) के तहत सेक्टर-85 और ग्राम इलाबांस व याकूबपुर में निरीक्षण (Inspection) के दौरान भारी लापरवाही सामने आई, जिसके बाद प्राधिकरण ने संबंधित एजेंसियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर विभिन्न मार्गों, सेक्टरों, ग्रामों और मुख्य नालों में नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण (Garbage Disposal), डोर-टू-डोर कलेक्शन (Door to Door Collection) और नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान सेक्टर-85, ग्राम इलाबांस और याकूबपुर के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर पाए गए, जबकि नालियां ओवरफ्लो होकर फ्लोटिंग मैटेरियल और सिल्ट से भरी मिलीं। मेन रोड, सर्विस रोड और फुटपाथ पर भी व्यापक गंदगी पाई गई। फुटपाथ के पाइप और केसी ड्रेन की सिल्ट नियमित रूप से साफ न किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्राधिकरण ने M/s New Modern Enterprises पर 50,000 रुपये का जुर्माना (Penalty) लगाया।

इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन वाहन उपलब्ध न कराने और क्षेत्र में व्यापक गंदगी पाए जाने के कारण M/s AG Enviro Infra Projects Pvt. Ltd. पर 1,00,000 रुपये की पेनाल्टी लगाई गई। संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक (Health Inspector) को चेतावनी जारी की गई है, जबकि क्षेत्र में तैनात सुपरवाइजर मनोज का एक माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।

नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर के सभी सेक्टरों और ग्रामों में स्वच्छता (Sanitation) को लेकर नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।