New Delhi News (05 फरवरी 2026): संसद के भीतर उस वक्त सियासी हलचल तेज हो गई जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर बयान दिया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा स्पीकर ने ऐसी जानकारी साझा की, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई बहस को जन्म दे दिया।
दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री का संबोधन 4 जनवरी (बुधवार) को निर्धारित था, लेकिन न तो बुधवार और न ही बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सदन में अपना वक्तव्य दे पाए। इस देरी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सदन को बताया कि इसके पीछे सुरक्षा से जुड़ी गंभीर आशंकाएं थीं।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि, जब सदन के नेता को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देना था, उस समय पुख्ता जानकारी सामने आई थी कि कांग्रेस पार्टी के कुछ सदस्य प्रधानमंत्री के आसन तक पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित और अप्रिय घटना कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों को उन्होंने स्वयं सदन में महसूस किया। यदि ऐसी कोई घटना घटती, तो यह न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होती बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को भी गहरी ठेस पहुंचाती।
ओम बिरला ने आगे बताया कि इसी संभावित स्थिति को टालने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि वे फिलहाल सदन में न आएं। उन्होंने कहा कि सदन के सभापति होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि संसद की गरिमा, परंपराओं और मर्यादाओं की रक्षा की जाए।
लोकसभा अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि सदन के नेता का सदन में न बोल पाना किसी भी दृष्टि से उचित स्थिति नहीं है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार किया और सदन को एक बड़ी अप्रिय घटना से बचाया। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
स्पीकर के इस बयान के बाद संसद के भीतर और बाहर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और गहराने की संभावना जताई जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।