Noida News (17/11/2026): शहर को नशामुक्त बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने विशेष अभियान चलाने की योजना तैयार की है। इसके तहत दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक लगातार तीन महीने तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान के तहत शहर के पार्कों, शॉपिंग मॉल, क्लब और होटलों के आसपास विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राधिकरण का उद्देश्य खासतौर पर युवाओं को नशे की लत से बचाना है। नोएडा में शिक्षा और रोजगार के लिए बड़ी संख्या में युवा आते हैं, ऐसे में उनके बीच नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अभियान में केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि नशे की लत से प्रभावित लोगों के उपचार और पुनर्वास पर भी काम किया जाएगा। इसके जरिए ऐसे लोगों को दोबारा सामान्य जीवन और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास होगा। अभियान को सफल बनाने के लिए प्राधिकरण एक सामाजिक संगठन का चयन करेगा, जिसकी मदद से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नोएडा प्राधिकरण इस पहल को स्वच्छता सर्वेक्षण से भी जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अभियान को नए प्रयास के रूप में सर्वेक्षण में शामिल कराने की कोशिश की जाएगी। प्राधिकरण का मानना है कि सामाजिक भागीदारी और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के जरिए शहर की स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है।
प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह के अनुसार, नोएडा को ड्रग फ्री जोन बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी में तीन महीने तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सामाजिक संगठन का चयन किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।