नोएडा में सजा कविताओं का मंच, अनाथ आश्रम के बच्चों को मिला अवार्ड

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (16/11/2026): सेक्टर-49 के बरौला स्थित साहित्य सदन के ‘साहित्यम् मंडपम्’ में बाल दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन और शब्दावली दर्पण न्यूज़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और समाजसेवा से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में अनाथ आश्रम के मेधावी बच्चों को उनकी प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों के लिए ‘आउटस्टैंडिंग टैलेंट अवार्ड’ से नवाजा गया। बच्चों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ. शेखर विश्वास और डॉ. सोनाली कटारिया को सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय संस्कृति और नृत्य के क्षेत्र में गुरु अनुराधा शर्मा तथा साहित्यिक योगदान के लिए डॉ. विक्रम गौड़ ‘रसिक’ को सम्मान प्रदान किया गया।

कवि सम्मेलन में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, आगरा और एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे तीन दर्जन से अधिक साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देवव्रत शर्मा ‘अयन’ ने की, जबकि मुख्य अतिथि आनंद क्रांति वर्धन रहे। नूतन अग्रवाल ने मंच संचालन किया। इस दौरान राजकुमार शर्मा, रीता सिंह, यूके भारद्वाज और किशोर श्रीवास्तव सहित कई साहित्यकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संयोजन किरन सिंह ‘किरण’ ने किया। फेडरेशन के चेयरपर्सन पं. साहित्य चंचल ‘साधक’ ने बताया कि संस्था पिछले 26 वर्षों से साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में योगदान दे रही है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।